नारदीगंज: पकड़िया गांव में लाखों की चोरी, चोरों ने सोना-चांदी और नकदी ले उड़े, सामान बेटी की शादी के लिए खरीदा गया था
नारदीगंज थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में एक घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी हो गई। चोरों ने रात के अंधेरे में इस वारदात को अंजाम दिया, जब परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। चोरी हुए सामान में बेटी की शादी के लिए रखे गए सोने-चांदी के गहने और 1 लाख रुपये नकद शामिल है।