भदेसर: बागुंड ग्रामीण सेवा शिविर बना राहत का केंद्र, 22 विभाग 1 मंच पर, 8 पट्टों का वितरण और जनसमस्याओं का मौके पर समाधान
सुरेश आचार्य ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि भदेसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बागुंड में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया। शिविर में 8 पट्टों का वितरण किया गया, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 6 शौचालय आवेदन स्वीकृत हुए। राजस्व विभाग ने नामांतरण, अभिलेख शुद्धिकरण, फार्मर रजिस्ट्री, जाति और मूल