चित्तौड़गढ़: आवरीमाता प्रशासक अशोक के BJP जिला उपाध्यक्ष बनने पर रायका समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया सत्कार, 51 किलो की माला पहनाई
आवरीमाता ग्राम पंचायत के प्रशासक अशोक रायका के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर रायका समाज के जिलाध्यक्ष बन्नालाल रेबारी के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री पर उनका स्वागत किया गया। नरपत रायका सावा ने बताया कि जिले के रायका समाज के प्रमुख लोगों ने कलेक्ट्री चौराहे पर एकत्रित होकर ढोल धमाको के साथ अशोक रायका का 51 किलो की माला पहनकर स्वागत सत्कार किया गया.