पदमपुर: नरसिंहपुरा बिरानी में कचरा प्लांट के विरोध में धरना जारी, धरना स्थल पर महिलाएं भी पहुंची
पदमपुर के नरसीपुरा बरानी में कचरा प्लांट के विरोध में धरना जारी है।धरना स्थल पर काफी संख्याओं में बुधवार को शाम 4:00 बजे महिलाएं भी पहुंची है। इस दौरान बताया गया कि प्रशासन के द्वारा नरसिंहपुरा बरानी में कचरा प्लांट लगाया जा रहा है। जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर सबसे बड़ी गौशाला भी है। और साथ में नहर भी है।