सिंगरौली: लोकसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में सेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
सेक्टर अधिकारी चुनाव प्रक्रिया में रिटर्निग अधिकारी एवं मतदान दलो के बीच कड़ी के रूप में कार्य करते है। उक्त आशय का संबोधन मैत्री सभागार में आयोजित सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियो के प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा दिया गया। विदित हो कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तैयारियो को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के उपस्थित में मैत्री सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।