हरसूद: जनपद पंचायत हरसूद के नए कार्यालय भवन निर्माण के लिए नींव खोदने में बहाना पड़ रहा पसीना
संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद के पास 5 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से जनपद पंचायत हरसूद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण किया जाना है। जिसको लेकर 24 मार्च से ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्य प्रारंभ करने के 16 दिन बाद भी ठेकेदार के कर्मचारी सिर्फ नींब खोदने के कार्य में ही लगे हुए हैं।