नीमराना: रोडवाल में पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद एफआईआर से नाराज ग्रामीणों ने किया धरना
नीमराना। रोडवाल गांव में पेयजल संकट को लेकर विरोध के बाद ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर का मामला गरमाया। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने मुकदमा वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की। बुधवार को पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जलदाय विभाग ने प्रदर्शन कियाथा।