मुसाफिरखाना: बाजार शुकुल के खेममऊ में आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद नेत्र चिकित्सा शिविर में 25 नेत्र मरीजों का हुआ आपरेशन के लिए चयन।
अमेठी जनपद के बाजार शुकुल विकासखण्ड के खेममऊ में इन्दिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज द्वारा आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी द्वारा किया गया। कैम्प प्रभारी कल्पनाथ यादव ने बताया कि कुल 134 नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें 25 नेत्र रोगियों का चयन आपरेशन व 22 का चयन चश्मा के लिए किया गया।