बोध गया: बोधगया से नाबालिग लड़की का अपहरण कर मुंबई ले जाने का आरोप, नशीला पदार्थ खिलाकर कराया जाता था काम
बोधगया थाना क्षेत्र के सोनू बीघा की एक नाबालिग लड़की ने पड़ोस की महिला पर नशीला पदार्थ खिलाकर मुंबई ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार की शाम 4 बजे बताया कि वहां उसे अपार्टमेंट में रखकर जबरन काम कराया जाता था और मजदूरी भी नहीं दी जाती थी। किसी तरह भागकर लौटी लड़की ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।