बिजनौर: हल्दौर के गांव लाडनपुर में दबंग ग्राम प्रधान ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक गरीब परिवार पर किया हमला
Bijnor, Bijnor | Jun 21, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर में गांव के ही दबंग प्रधान बंटी में उसके परिवार के लोगों ने एक गरीब परिवार पर लाठी डंडों व लोहे के पाइप से हमला कर घायल कर दिया इसके बाद उसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रही है।