बिजनौर: गांव भोड़वाला के जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा किसानों ने ली राहत की सांस
Bijnor, Bijnor | Jun 21, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव भोड़वाला के जंगल में लगातार आबादी के नजदीक गुलदार दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। कुछ दिन पूर्व ही गुलदार ने पशु शाला में बंधी एक गोवंश को मौत के घाट उतार दिया था।जिससे किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ था। अब किसानों ने पिंजरा लगने के बाद राहत की सांस ली है