बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 20, 2024 बिजनौर जनपद में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने गांव बुरहानुद्दीनपुर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम मंसूर है। गांव निवासी कामिद ने चार लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त मंसूर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।