सड़को पर दुर्घटना से गौवंश की लगातार मौत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार - कांग्रेस
कांकेर । सड़क दुर्घटना से लगातार गौवंश
की हो रही मौत पर नियंत्रण लगाने तथा गोवंश की सुरक्षा हेतु प्रशासन के द्वारा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुराने बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर शासन और प्रशासन की विफलता को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया।
कांग्रेस नेता सुनील गोस्वामी और सरजू सोरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को गौवंश के सड़क दुर्घटना में हो रही मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि भाजपा को केवल चुनाव के समय गौ माता की याद आती है और सत्ता हासिल करने के बाद गौमाता के सुरक्षा और उसके देखरेख के उचित प्रबंधन को लेकर किसी प्रकार से भी कोई कार्ययोजना नहीं बनाती, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में इस तरह के समस्या को हल करने के लिए गोधन न्याय योजना का संचालन किया गया था और गौठानों में मवेशियों के उचित रख-रखाव, दे�
Kanker, Kanker | Sep 19, 2026