जगदीशपुर: नगर के पार्टी कार्यालय में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मनाया स्थापना दिवस
भाकपा माले का 56वा स्थापना दिवस है जगदीशपुर नगर के पार्टी कार्यालय पर झंडोत्तोलन किया गया। वहीं शहीद साथियों के याद में 2 मिनट का मौन रख कर उन्हे याद किया गया। उसके बाद संकल्प पत्र का पाठ किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य शाहनवाज खान ने कहा की भाकपा(माले) का 56वां स्थापना दिवस हम बेहद महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच मना रहे हैं.