जगदीशपुर: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम का एसडीएम और एसडीपीओ ने तैयारियों का लिया जायजा
जगदीशपुर के ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला पर 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव चुनावी साल में सादगी के साथ मनायी जायेगी। विजयोत्सव मानने को लेकर किला सजने संवरने लगा है। किला मैदान के संपूर्ण क्षेत्र की साफ- सफाई, मरम्मती और रंग-रोगन का काम काफी तेजी से चल रहा है।