रफीगंज: चित्रसारी गांव में बिजली चोरी के आरोप में तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी
रफीगंज प्रखंड के चित्रसारी गांव में विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीन उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मंगलवार रात्रि 8 बजे कनिय विद्युत अभियंता (ग्रामीण) संतोष कुमार ने जानकारी दी।