सवाई माधोपुर में दीपावली और गोवर्धन पर्व पर हुई भारी आतिशबाजी का असर अब हवा की गुणवत्ता पर दिखने लगा है। गुरुवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 257 दर्ज किया गया, जो ‘कमजोर’ श्रेणी में आता है। बीते तीन दिनों में प्रदूषण स्तर में 100 अंकों की वृद्धि हुई है।