मोरनी: पंचकूला में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है, पुलिस प्रशासन को मुस्तैदी से करना होगा काम: पंचकूला पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष
पंचकूला में पीपुल्स फ्रंट पंचकूला के अध्यक्ष ओपी सिहाग की अध्यक्षता में पीपुल्स फ्रंट की मीटिंग की गई। पीपल्स फ्रंट के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचकूला में पिछले काफी महीनों से कानून व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। हर रोज कोई न कोई वारदात हो रही है। ओपी सिहाग ने कहा कि पुलिस प्रशासन को मुस्तैदी से काम करना होगा।