मोरनी: थापली रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस के ब्रेक हुए फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
थापली रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस के ब्रेक फेल होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक से हरियाणा रोडवेज की बस के ब्रेक फेल हो गए ड्राइवर की सूझबूझ से बस को सड़क किनारे पहाड़ पर लगाकर रोका गया।जिससे बड़ा हादसा टल गया।जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में सवारियां भी मौजूद थी।