मोरनी: मोरनी में पुलिस की नाकेबंदी, आने जाने वाले वाहनों की जांच की, होटल में भी की चेकिंग
मोरनी पुलिस चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश की अध्यक्षता में पुलिस के द्वारा मोरनी में आज नाकेबंदी कर आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच की। जानकारी देते हुए मोरनी पुलिस चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने बताया कि लोकसभा चुनावो के चलते पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें होटल, गेस्ट हाउस अन्य स्थानों पर भी पुलिस हर रोज जांच कर रही है।