मोरनी: सूरजपुर में ओवर ब्रिज के नजदीक से 24 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा , मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में शनिवार को एक मामला दर्ज किया गया जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा सूरजपुर ओवरब्रिज के नजदीक से एक व्यक्ति को अवैध शराब की 24 बोतल सहित पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वीरपाल पुत्र हीरालाल वासी नजदीक शिव मंदिर सूरजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।