मोरनी: टपरिया गांव के नजदीक मोटरसाइकल अन्यत्रित होकर पेड़ से टकराई, व्यक्ति हुआ घायल
टपरिया गांव के नजदीक आज एक मोटरसाइकिल सवार की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार को चोटे आई है। मोटरसाइकिल सवार को डायल 112 की गाड़ी की मदद से रायपुर रानी के अस्पताल में लेकर आया गया। मोटरसाइकिल सवार की पहचान मलकीत सिंह वासी जौली के रूप में हुई हैं।