*जमुई में छात्रा के साथ हुई घटना अत्यंत गंभीर एवं निंदनीय, दोषियों पर हो कठोरतम कार्रवाई : अभाविप*
जमुई में छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर द्वारा आक्रोश मार्च निकला गया
कार्यक्रम का नेतृत्व नगर सह मंत्री प्रिंस चौधरी एवं कमलेश कुमार ने किया
विद्यार्थी परिषद् ने पूरे शहर में छात्रा को न्याय दो आरोपियों पर कार्रवाई करो छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करो जैसे नारे, पोस्टर , बैनर के साथ आक्रोश मार्च निकाला
इस अवसर पर अभाविप उत्तर बिहार बिहार के प्रांत सहमंत्री श्री अनुपम कुमार झा ने कहा, "जमुई की घटना अत्यंत गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में की गई प्रारंभिक कार्रवाई और जांच के लिए उठाए गए कदम स्वागत योग्य हैं, लेकिन यह आवश्यक है कि जांच को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाए। घटना में शामिल प्रत्येक आरोपी की पहचान कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। पीड़िता की निजता और गरिमा की रक्षा के साथ उसके परिवार को हरसंभव कानूनी एवं प्रशासनिक सहयोग दिया जाए। अभाविप बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि मामले की जांच समयबद्ध रूप से पूरी कर दोषियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कठोरतम दंड दिलाया जाए तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए।
वहीं विभाग संयोजक श्रीप्रकाश वर्णवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी हो पीड़िता की पहचान उजागर करने पर तुरंत रोक लगे
वहीं जिला संयोजक केशव माधव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पीड़िता को न्याय मिलने तक लगातार मजबूती से आंदोलन चलाएगी
मौके परशुभम जिला एसएफएस संयोजक पियूष रंजन ,निक्कू आर्या ,प्रिंस चौधरी, विष्णु पाठक , अभिषेक कुमार , निखिल कुमार सिंह , कमलेश कुमार , रंजन कुमार, राहुल कुमार, आदित्य झा, मनीष कुमार, केशव कुमार, मनीष कुमार, सुशांत कुमार, सोनू कुमार, श्री प्रकाश वर्णवाल, केशव माधव, सुजीत कुमार,गोपाल चौधरी, नीतीश कुमार, अर्णव कुमार नितीश, राकेश रौशन , गौतम त्रिवेदी, विशाल कुमार, संजय कुमार , सोनू झा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे