धमदाहा: नगर पंचायत कार्यालय में सामान्य बोर्ड की बैठक का आयोजन, विकास पर हुई चर्चा
धमदाहा नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को मुख्य पार्षद रानी देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होल्डिंग टैक्स, सभी वार्डों में सड़क का वर्गीकरण, भवनों के निर्माण हेतु नक्शा पास, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी मुद्दों के ऊपर चर्चा की गई जिदपर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई ।