धमदाहा: मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा गांव की महिला हुई लापता, परिजनों ने मीरगंज पुलिस को दिया आवेदन, पुलिस जांच में जुटी
मीरगंज थाना क्षेत्र रंगपुरा गांव की एक महिला बैंक से पैसे निकाल कर घर आने के क्रम में लापता हो गई है, इसको लेकर उक्त महिला के पति ने मीरगंज थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है । जानकारी देते हुए मीरगंज के रंगपुरा निवासी महेश यादव ने बताया की मेरी पत्नी माला देवी 1 अक्टूबर को कुछ ग्रामीण के साथ मीरगंज ग्रामीण बैंक पैसा निकालने गई थी ।