मड़ियाहू: गहलाई गांव में मिट्टी डलवाने के विवाद में पिता-पुत्री के साथ हुई मारपीट
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में मिट्टी डलवाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष पर वृद्ध और उनकी पुत्री के साथ मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महताब बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने 94 वर्षीय पिता के साथ घर में मिट्टी डलवा रही थीं।