कांके: बजरंग यंग क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे सांसद संजय सेठ, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद
Kanke, Ranchi | Oct 18, 2026 बजरंग यंग क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार दोपहर करीब एक बजे सांसद संजय सेठ पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से देशवासियों और झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस मौके पर रांची की महापौर रोशनी खलखो सहित कई अन्य मौजूद रहे।