अमरोहा: लगातार बारिश से अमरोहा में जलभराव, ईओ ने किया निरीक्षण, नालों की सफाई कराकर निकासी कराई
Amroha, Amroha | Sep 27, 2026 अमरोहा में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की सूचना पर नगर पालिका प्रशासन अलर्ट हो गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने शहर के मुख्य नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सोत नदी से जुड़ने वाले बड़े ना