सादाबाद: बिलारा के युवक को मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बिलारा निवासी युवक योगेश सादाबाद से वापस लौट रहा था तो मथुरा रोड पर शुक्ला कोल्ड के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों के द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिय