कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बीजेपी कार्यालय के पास सड़क हादसे में तीन की मौत
Kanke, Ranchi | Aug 10, 2025 अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बीजेपी कार्यालय के पास रविवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।