कर्वी: चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र के रानीपुर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के कर्मचारियों ने तीन आदिवासियों को बांधकर जमकर पीटा
चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तीन ग्रामीणों ने वन कर्मियों पर खंभे से बांधकर बेल्ट से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल ग्रामीण बुधवार दोपहर 4 बजे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं रेंजर मनोज कुमार यादव ने बताया कि जंगल से हरे बांस काटने पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया है।