तिलहर: नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बिरियागंज में जल भराव की स्थिति का निरीक्षण किया, जल निकासी को लेकर दिए खास निर्देश
दरअसल तिलहर नगर के मुख्य बाजार बिरियागंज में स्थानीय दुकानदारों ने नगर पालिका में जल भराव की समस्या को लेकर एक ज्ञापन दिया था। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी सोमवार बिरियागंज बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने जल भराव की समस्या को लेकर निरीक्षण किया। और संबंधित अधिकारियों को जल निकासी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।