MP ग्रामीण विकास कार्यों में कथित कमीशनखोरी को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। एक निलंबित सब-इंजीनियर ने वीडियो में आरोप लगाया है कि जनपद स्तर पर विकास कार्यों में कमीशन का पूरा नेटवर्क चलता है। उनके अनुसार, सरपंच, सचिव और अन्य स्तरों से होते हुए पैसा ऊपर तक पहुंचता है।यदि ये आरोप सही हैं, तो यह ग्रामीण विकास योजनाओं और सरकारी धन के उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। अब जरूरत है कि संबंधित एजेंसियां इन आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करें ताकि सच जनता के सामने आ सके। आखिर विकास के नाम पर खर्च होने वाला पैसा जनता तक पहुंच रहा है या बीच में ही कमीशन की भेंट चढ़ रहा है? यही सबसे बड़ा सवाल है।