भभुआ: भभुआ नगर परिषद सभाकक्ष में पीएम आत्मनिधि स्वनिर्भर योजना को लेकर बैंकरों के साथ बैठक की गई
Bhabua, Kaimur | Dec 16, 2025 मंगलवार को 11 बजे भभुआ नगर परिषद सभाकक्ष में पीएम आत्मनिधि स्वनिर्भर योजना को लेकर बैंकरों के साथ बैठक की गई है। बैठक में नगर परिषद के सीएमसी प्रबंधक मनोज कुमार केसरी ने बैंक प्रबंधकों से प्रधानमंत्री आत्मनिधि स्वनिर्भर योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरो को ऋण देने में तेजी लाने की अपील की। बैठक में एसबीआई बंधन बैंक यूनियन बैंक व अन्य बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।