बांसडीह: बांसडीह कस्बे में हर घर नल योजना के कार्यों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने SDM को सौंपा पत्रक
बांसडीह कस्बे में हर घर नल योजना के तहत हो रहे कार्यों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बुधवार के दिन भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने बांसडीह तहसील परिषर पहुंचकर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी से मिला तथा उन्हें पत्रक सौपकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की । भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि सड़क को गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है।जिससे लोग परेशान है।