पूरनपुर: घुंघचिहाई थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती को घर से ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर घर से ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति बाहर रहकर काम करते हैं। वह अपनी करीब साढ़े 18 वर्षीय बेटी के साथ घर पर रहती हैं।