खैरथल: अलवर में नाबालिग से रेप के मामले में 20 साल के युवक को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर साथ ले गया था और कई महीनों तक रेप करता रहा। पीड़िता ने अपनी बहन के साथ 17 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया।