मंदसौर: एनएसयूआई ने दिव्यांग कर्मचारी से मारपीट और नीट पेपर लीक मामले पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय पर एनएसयूआई द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर पीजी कॉलेज प्राचार्य पर दिव्यांग कर्मचारी से मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई,साथ ही नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी जल्द उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई,संगठन ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर मंदसौर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा,