बक्सर: शराब तस्करों की मदद के आरोप में उत्पाद विभाग में कार्यरत होमगार्ड के दो जवान गिरफ्तार, शराब के साथ दबोचे गए चार तस्कर
Buxar, Buxar | Jun 21, 2024 जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तकरीबन साढ़े सात लाख रुपयों की शराब के साथ चार तस्करों एवं दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. दोनों पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान हैं और उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर कार्यरत हैं. एसपी मनीष कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पटना के लिए शराब के खेप ले जाई जा रही थी.