कोंडागांव: 29 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फ़रसगांव SDOP ने आरोपियों से कराया 'सीन रीक्रिएट', बताया शिकार बनाने का तरीका
कोंडागांव पुलिस ने 29 लाख 69 हजार रुपये की साइबर ठगी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 आरोपियों को दिल्ली और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आज मंगलवार दोपहर 1:30 बजे प्रेस वार्ता के दौरान फ़रसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया के सामने मुख्य आरोपियों से पूरा सीन रीक्रिएट कराया। आरोपियों ने बताया कि कैसे