सूरतगढ़: सूर्योदय नगरी क्षेत्र से युवती बच्चे सहित लापता, परिजनों ने सिटी थाना में करवाई गुमशुदगी दर्ज
सूरतगढ़ के सूर्योदयनगरी क्षेत्र से एक युवती के अपने बच्चे सहित लापता होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर युवती की मां ने सिटी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस से शुक्रवार शाम मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवती डेढ़ साल के बेटे को लेकर 30 मार्च से घर से लापता हुई थी। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।