कसमार: गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से भेंट कर बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की मांग की
Kasmar, Bokaro | Feb 7, 2024 झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से रांची में गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने मुलाकात की है। इस दौरान विधायक ने बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने एवं चतरोचट्टी, महुआटांड और खैराचातर को प्रखंड बनाने की मांग की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में पथ निर्माण योजना की स्वीकृति देने का भी आग्रह किया।