गोरखपुर: कुसम्ही जंगल में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से सिपाही की मौत, चालक गिरफ्तार
कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाला के पास कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से एम्स थाना पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।एम्स थाना पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।देवरिया जिले के तरकुलवा स्थित सोहनरिया गांव के रहने वाले विवेक कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात थे