सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा का आधिकारिक ऐप लॉन्च हुआ
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने रविवार को 10:30 बजे “Bhushan Bara” मोबाइल ऐप लॉन्च कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐप जनता और विधायक के बीच डिजिटल सेतु का काम करेगा। अब लोग सीधे अपनी शिकायत, समस्या और सुझाव विधायक तक पहुंचा सकेंगे। ऐप के जरिए विकास कार्यों और जनहित की जानकारी भी लगातार मिलती रहेगी।