उज्जैन शहर: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दशहरा मैदान में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, प्रभारी मंत्री रहे मुख्य अतिथि
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह राजाभाऊ महाकाल स्टेडियम स्थित दशहरा मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 6 बजे से 7:45 बजे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शनिवार को हुई बारिश से मैदान गीला होने के बावजूद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।