चांपा: बढ़ती महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस चांपा ने किया जोरदार प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अंडर ब्रिज चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया।