पुपरी: पुपरी स्थित नगर परिषद वार्ड एक, दो, तीन व चार में सहयोग शिविर का किया गया आयोजन
पुपरी स्थित नगर परिषद वार्ड एक, दो, तीन व चार में मंगलवार को 12 बजे दिन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगो ने विभिन्न विभागों की समस्या को लेकर आवेदन दिया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक बालकृष्ण राय सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।