गुमला: दिल्ली: नौकरी के नाम पर युवती लापता, परिजनों ने मानव तस्करी की आशंका जताई
Gumla, Gumla | May 13, 2026 जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के तुरीडीह गांव की 23 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में दिल्ली से लापता हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंटों के जाल में फंसाया गया और अब उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा। युवती जुलाई 2025 में दिल्ली गई थी और परिवार से उसकी अंतिम बातचीत 3 अप्रैल 2026 को हुई थी।