कानपुर: मांघना में नकली दूध की आशंका पर खाद विभाग ने चार दर्जन दूधिया के पीपी से दूध का लिया सैंपल, कई दूधिया मौके से फरार
मिलावटी और नकली दूध की आशंका के चलते खाद्य विभाग ने मंधना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार 10बजे फूड इंस्पेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने करीब चार दर्जन दूधियों के दूध से भरे पीपों से सैंपल लिए। इस कार्रवाई को देखते ही कई दूधिए अपने दूध के पीपे और बाइक छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। खाद्य विभाग की इस अचानक हुई जांच से दूध माफियाओं में हड़कंप मच गया।