रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से सोमवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने कस्बे में डीडब्ल्यूडी कैनाल रामपुरा रोड पर अवैध व बिना लाइसेंस के पिस्तौल सहित एक युवक बजरंग निवासी रातुसर नोहर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है